देशप्रमुख समाचारराज्‍य

देश के प्रथम PM पंडित जवाहरलाल नेहरू की 130वीं जयंती

देश के प्रथम PM पंडित जवाहरलाल नेहरू की 130वीं जयंती
नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 130वीं जयंती पर गुरुवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुखर्जी, अंसारी, सिंह और सोनिया सुबह नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचे और उन्होंने प्रथम प्रधानमंत्री को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं, सांसदों एवं कार्यकर्ताओं ने भी नेहरू को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट करके अपने श्रद्धांजलि संदेश में कहा,‘‘ देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी 130वीं जयंती पर नमन करता हूं। राष्ट्रपति भवन में आज बच्चों से मिलने को लेकर उत्साहित हूं।’’

उपराष्ट्रपति नायडू ने पंडित नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा,‘‘देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी जंयती पर विनम, श्रद्धांजलि। सभी प्यारे बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई। आज हम यह व्रत लें कि सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और वे एक साकारात्मक वातावरण में अपना जीवन व्यतीत कर सकें।’’इस दौरान एक सर्वधर्म सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। मोतीलाल नेहरू और स्वरूप रानी के पुत्र जवाहरलाल नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री थे और 1964 में निधन तक वह इस पद पर रहे। प्रथम प्रधानमंत्री का जन्मदिन 14 नवंबर को देशभर में बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button