Uncategorized

दिल्ली में 14 दिसम्बर को आयोजित कांगे्रस की देश बचाओ महारैली के संबंध में प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में महत्वपूर्व बैठक हुई

दिल्ली में 14 दिसम्बर को आयोजित कांगे्रस की देश बचाओ महारैली के संबंध में प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में महत्वपूर्व बैठक हुई

भोपाल, 05 दिसम्बर, 2019
दिल्ली के रामलीला मैदान में अखिल भारतीय कांगे्रस की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में आयोजित होने वाली कांगे्रस की देश बचाओ महारैली के संबंध में प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में आज एक अतिआवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा, गृह मंत्री बाला बच्चन, प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, मीडिया उपाध्यक्ष अभय दुबे, पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल, महामंत्री मो. सलीम, महिला कांगे्रस अध्यक्ष माण्डवी चैहान, प्रवक्ता जे.पी. धनोपिया, ब्रजभूषण नाथ, सत्यनारायण शर्मा, के.के. यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

बैठक में भोपाल-इंदौर संभाग के कांगे्रस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को 14 दिसम्बर को दिल्ली में आयोजित कांगे्रस की देश बचाओ महारैली में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने पर विचार विमर्श हुआ।
इसके पूर्व दोपहर में भोपाल-होशंगाबाद संभाग से 14 दिसम्बर की देश बचाओ महारैली में भाग लेने वाले कांगे्रसजनों के संबंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में कांगे्रस पदाधिकारी राजकुमार पटेल, सुनील सूद, कैलाश मिश्रा, डाॅ. महेन्द्र सिंह चैहान, जहीर अहमद सहित बड़ी संख्या में कांगे्रस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button