देशप्रमुख समाचारराज्‍य

कांग्रेस स्थापना दिवस पर पार्टी मुख्यालय में सोनिया गांधी ने फहराया तिरंगा, राहुल ने मोदी सरकार पर बोला हमला

कांग्रेस स्थापना दिवस पर पार्टी मुख्यालय में सोनिया गांधी ने फहराया तिरंगा, राहुल ने मोदी सरकार पर बोला हमला
नई दिल्ली। कांग्रेस के 135वीं स्थापना दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को तिरंगा फहराया। इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, मोतीलाल वोरा, एके एंटनी और अन्य सीनियर नेता मौजूद थे।

इस मौके पर राहुल गांधी ने बीजेपी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैंने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि भारत में कोई निरोध केंद्र नहीं हैं और उसी वीडियो में एक निरोध केंद्र के दृश्य हैं, इसलिए आप तय करें कि कौन झूठ बोल रहा है।

इसके अलावा राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए एनआरसी और सीएए को लेकर कहा कि सरकार का ये कदम गरीब लोगों के लिए नोटबंदी से भी बड़ा झटका साबित होगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आगे कहा कि सरकार के 15 दोस्तों को कोई कागजात नहीं देना होगा, लेकिन बाकी गरीब लोग इससे बहुत परेशान होंगे और ये कदम नोटबंदी से भी बड़ी झटका साबित होगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button