टेक्नोलॉजीप्रमुख समाचारराज्‍य

सी.एम. हेल्पलाइन-181 का नागरिकों को सेवाएँ देने के लिये बेहतर उपयोग हो – मुख्यमंत्री,मध्यप्रदेश, शिवराज सिंह चौहान

सी.एम. हेल्पलाइन से नागरिकों को मिल रहीं सेवाएँ
लोक सेवा केन्द्र से मिलेंगी और अधिक सेवाएँ
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लोक सेवा प्रबंधन विभाग की समीक्षा की

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सी.एम. हेल्पलाइन-181 से नागरिकों को सेवाएँ देना बहुत अच्छी पहल है। सी.एम. हेल्पलाइन-181 का केवल शिकायतों के लिये नहीं, नागरिकों को सेवाएँ देने के लिये बेहतर उपयोग किया जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में लोक सेवा प्रबंधन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा बैठक में सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सी.एम. हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिकों तक पहुँच बढ़ाने के लिये सी.एम. जनसेवा 181 के माध्यम से आय प्रमाण-पत्र, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, चालू खसरा की प्रतिलिपि, बी-1 खतौनी की प्रतिलिपि और चालू नक्शा की प्रतिलिपि की 5 प्रमुख नागरिक सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं। यह एक अच्छा प्रयास है। सी.एम. जनसेवा 181 के माध्यम से और अधिक सेवाएँ नागरिकों को दी जायें। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सेवा देना सरकार का दायित्व है। लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से कई प्रकार की सेवाएँ नागरिकों को निश्चित समय-सीमा में मिल रही हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button