कारोबारदेशप्रमुख समाचारराज्‍य

सब्जियां और खाने-पीने की चीजों के बढ़ते दाम पर प्रियंका का वार, बोलीं- BJP सरकार ने गरीब के पेट पर मारी लात

सब्जियां और खाने-पीने की चीजों के बढ़ते दाम पर प्रियंका का वार, बोलीं- BJP सरकार ने गरीब के पेट पर मारी लात
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुदरा मुद्रास्फीति की दर के 7.35 फीसदी तक पहुंच जाने को लेकर मंगलवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने गरीब की जेब काटकर उसके पेट पर लात मारने का काम किया है।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, “सब्जियां, खाने पीने की चीजों के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। जब सब्जी, तेल, दाल और आटा महंगा हो जाएगा तो गरीब खाएगा क्या?” प्रियंका ने आरोप लगाया, ”ऊपर से मंदी की वजह से गरीब को काम भी नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने तो जेब काट कर पेट पर लात मार दी है।”

गौरतलब है कि खुदरा मुद्रास्फीति की दर दिसंबर, 2019 में जोरदार तेजी के साथ 7.35 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई है। यह भारतीय रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से कहीं अधिक है। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी की वजह से खुदरा मुद्रास्फीति में उछाल आया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button