वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिये योजनाओं पर विचारार्थ विभागवार समूह गठित

वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिये योजनाओं पर विचारार्थ विभागवार समूह गठित
18 फरवरी तक वित्त विभाग को अपनी अनुशंसाएं देंगे समूह
भोपाल। राज्य शासन ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए विभिन्न विभागों और क्षेत्रों की योजनाओं पर विचार कर अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के लिए विभागवार वरिष्ठ अधिकारियों के समूह गठित किये हैं। सामान्य प्रशासन ने आदेश जारी कर निर्देश दिए हैं कि सभी समूह अनुशंसाओं सहित अपनी रिपार्ट आगामी 18 फरवरी तक वित्त विभाग प्रस्तुत करें।

ऊर्जा एवं अधोसंरचना समूह
इस समूह में अपर मुख्य सचिव श्री गोपाल रेड्डी को समन्वयक तथा अपर मुख्य सचिव श्री मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव श्री मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव श्री मनु श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव श्री संजय शुक्ला, सचिव श्री नितेश व्यास तथा उप सचिव श्री अजय चौबे को सदस्य बनाया गया है।

सामाजिक क्षेत्र समूह
इस समूह में अपर मुख्य सचिव श्री मनोज श्रीवास्तव को समन्वयक तथा अपर मुख्य सचिव श्री विनोद कुमार, प्रमुख सचिव श्री एस. एन. मिश्रा, प्रमुख सचिव श्री अशोक शाह, प्रमुख सचिव श्रीमती दीपाली रस्तोगी, सचिव श्री रमेश थेटे, सचिव श्री चन्द्रशेखर बी. तथा उप सचिव श्री रूपेश पठवार को सदस्य बनाया गया है।

कृषि एवं सहयोगी क्षेत्र समूह
इस समूह में अपर मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैस को समन्वयक तथा अपर मुख्य सचिव श्री जे एन कंसोटिया, प्रमुख सचिव राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव श्री अजीत केसरी, सचिव श्री एम. सेलवेन्द्रम तथा उप सचिव श्री शक्ति शरण को सदस्य बनाया गया है।

शिक्षा एवं स्वास्थ्य समूह
इस समूह में अपर मुख्य सचिव श्री के. के. सिंह को समन्वयक तथा अपर मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, प्रमुख सचिव श्री अनुपम राजन, प्रमुख सचिव श्रीमती दीप्ति गौड मुखर्जी, प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरूण शमी, प्रमुख सचिव श्रीमती पल्लवी जैन गोविल, सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला, उप सचिव डॉ. इलैया राजा टी. तथा उप सचिव श्री ओ. पी. गुप्ता को सदस्य बनाया गया है।

अतिरिक्त राजस्व उपार्जन समूह
इस समूह में अपर मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन को समन्वयक तथा अपर मुख्य सचिव श्री आई सी पी केसरी, प्रमुख सचिव श्री नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव श्री संजय दुबे, प्रमुख सचिव श्री अनिरूद्ध मुखर्जी, प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी, सचिव श्री डी. पी. आहूजा, पंजीयन महानिरीक्षक श्री अमित राठौर तथा उप सचिव श्री मनोज जैन को सदस्य बनाया गया है।

Exit mobile version