राहुल गांधी ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा- वित्त मंत्री बर्खास्त करिए और आप जिम्मेदारी से बच जाएंगे

राहुल गांधी ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा- वित्त मंत्री बर्खास्त करिए और आप जिम्मेदारी से बच जाएंगे
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की आर्थिक व्यवस्था को लेकर निशाना साधते हुए कहा की वह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बर्खास्त करके अपनी जिम्मेदारी से बच सकते हैं।

राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया और लिखा ‘‘प्रिय प्रधानमंत्री, अर्थव्यवस्था धराशायी हो गई है और आपको इस पर मंथन करना चाहिए कि जिम्मेदारी से कैसे बचना है।’’

गांधी ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘ आप बेखबर निर्मला जी की ओर से प्रस्तुत बेकार बजट का सहारा लीजिए। उन्हें बर्खास्त करिए और पूरी जिम्मेदारी उन पर डाल दीजिए। समस्या हल हो जाएगी।’’

Exit mobile version