मप्र मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ

मप्र मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ
भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री श्री बाला बच्चन ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी है। श्री बच्चन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाये रखने, सभी क्षेत्रों में माफिया का अन्त करने और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति राज्य सरकार कृत-संकल्पित है। उन्होंने प्रदेश के विकास में सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

वन मंत्री श्री सिंघार ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ
वन मंत्री श्री उमंग सिंघार ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री सिंघार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारत को विश्व में महान लोकतांत्रिक देश के रूप में पहचान और प्रतिष्ठा मिली है।

श्री सिंघार ने कहा कि भारतीय संविधान ने देश के विभिन्न राज्य, भाषा, वेश-भूषा, जाति और संस्कृति को एक सूत्र में पिरोया है। गणतंत्र दिवस इन्हीं संवैधानिक अधिकारों और कर्त्तव्यों के प्रति जागरूक होने का पर्व है। श्री सिंघार ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों से संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेने का आव्हान किया है।

मंत्री श्री सिलावट ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने 71वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश में राज्य सरकार ने संविधान की भावना के अनुरूप सभी नागरिकों को स्वास्थ्य का अधिकार प्रदान करने की अनुकरणीय पहल की है। इससे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएँ बेहतर होंगी। श्री सिलावट ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों की खुशहाली और प्रदेश की तरक्की की कामना की है।

मंत्री श्री आरिफ अकील ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसख्यंक कल्याण मंत्री श्री आरिफ अकील ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण और प्रदेश में छोटे उद्योग स्थापित कर युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिये प्रयासरत है। मंत्री श्री अकील ने नागरिकों से अपील की है कि गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास और आपसी सदभाव से मनायें। साथ ही प्रदेश के विकास में सभी नागरिक अपनी निजी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Exit mobile version