मध्यप्रदेश में कोरोना टीकाकरण में 7 करोड़ से अधिक को वैक्सीन की डोज

2 करोड़ एक लाख 86 हजार 296 व्यक्तियों को वैक्सीन की दोनों डोज

मध्यप्रदेश में कोरोना टीकाकरण में प्रदेश ने शुक्रवार 29 अक्टूबर 2021 की शाम तक कोरोना वैक्सीन की कुल 7 करोड़ 53 हजार 790 डोज लगाई गयी है। प्रदेश में कोरोना टीकाकरण में 2 करोड़ एक लाख 86 हजार 296 व्यक्तियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने की उल्लेखनीय सफलता भी प्राप्त की गई।

डायरेक्टर एनएचएम (टीकाकरण) डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में अब तक 4 करोड़ 98 लाख 67 हजार 494 को कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज और 2 करोड़ एक लाख 86 हजार 296 व्यक्तियों को दोनों डोज लगाई गई।

आज शुक्रवार 29 अक्टूबर को शाम 6.30 बजे तक प्रदेश में एक लाख 91 हजार 309 कोरोना वैक्सीन डोज लगाई गई। कोविड टीकाकरण अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है।

Exit mobile version