प्रदेश में 5160 मतदान केंद्र पूर्णतः महिला कर्मियों द्वारा संचालित, महिला सशक्तिकरण की ओर अग्रसर कदम।

17 नवंबर को मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रक्रिया की श्रृंखला में मतदान किया जाएगा। इस दौरान इस चुनावी प्रक्रिया में महिलाओं के योगदान एवं प्रतिनिधत्व को प्रोत्साहित करने हेतु, चुनाव आयोग ने प्रदेश में पूर्णतः महिला संचालित केंद्रों को बढ़ावा देने की पहल की है। यह महिला सशक्तिकरण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही कई और नवाचारी प्रयोग, 2023 मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेंगे।

 

प्रदेश में होंगे 5160 पूर्णतः महिला संचालित मतदान केंद्र।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में कुल 5160 मतदान केन्द्र पूर्णतः महिला मतदान कर्मियों द्वारा संचालित (All Women Polling Station) बनाये गये है। इन मतदान केन्द्रों पर सम्पूर्ण मतदान दल महिला अधिकारी / कर्मचारी का होगा । ग्रामीण एवंश हरी क्षेत्रों में बनाए जाने वाले ये केंद्र, चुनावी प्रक्रिया में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देंगे।

183 केंद्र होंगे दिव्यांगजनों द्वारा संचालित।

दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास एवं सम्मान की दृष्टि से कुल 183 मतदान केन्द्र दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा संचालित (All PwD Polling Station) बनाये गये है। इन मतदान केन्द्रों पर सम्पूर्ण मतदान दल दिव्यांग अधिकारी / कर्मचारी का होगा। चुनावी प्रक्रिया में विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए यह एक आवश्यक कदम है।

इसके साथ में प्रदेश में –

जबलपुर और बालाघाट में बनेंगे ग्रीन बूथ

प्रदेश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन के द्वारा संबोधित पत्रकार वार्ता के अनुसार जबलपुर जिले में 50 एवं बालाघाट जिले में 7 कुल 57 ग्रीन बूथ बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर नवीनीकृत एवं पुन: प्रयोज्य सामग्री का प्रयोग किया जाएगा। इन केंद्रों पर पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मतदान की प्रक्रिया की जायेगी।

 

Exit mobile version