प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सादगीपूर्ण मनाया गया कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी का जन्मदिवस

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सादगीपूर्ण मनाया गया कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी का जन्मदिवस

भोपाल, 9 दिसम्बर, 2019
अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी का जन्मदिवस आज मध्यप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांगे्रस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सादगीपूर्ण तरीके से केक काटकर एवं परस्पर शुभकामनाएं देकर मनाया और उनके दीद्यायु एवं स्वस्थ रहने की कामना की गई।

इस अवसर पर प्रदेश कांगे्रस के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन एवं महामंत्री राजीव सिंह ने कहा कि दिल्ली में हुई घटना के कारण आदरणीय सोनिया जी का जन्मदिवस सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। पिछले दिनांे जो घटना हुई है, उससे सारा देश सोच में डूब गया है। स्वयं सोनिया गांधी जी ने अपना जन्मदिवस न मनाने का निर्णय लिया है, कार्यकर्ताओं ने अपनी भावनाओं को व्यक्त कर उनका जन्मदिवस बेहद सादगी से मनाया है।

इस अवसर पर प्रदेश कांगे्रस के पदाधिकारी मो. सलीम, मुनब्बर कौसर, रवि सक्सेना, ब्रजभूषण नाथ, त्रिलोक दीपानी, योगेन्द्र सिंह परिहार, संगीता शर्मा, अजय यादव, जहीर अहमद, डाॅ. ज्योत्सना खरे, मुईनउद्दीन खान, रामशरणसिंह राणा सहित बड़ी संख्या में कांगे्रसजन उपस्थित थे।

Exit mobile version