Big Newsडॉ. मोहन यादव CM MPदेशप्रमुख समाचारमध्यप्रदेशराज्‍य

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा से मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल : गुरूवार, जनवरी 15, 2026
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा से नई दिल्ली में भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि श्री नड्डा को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण दिया है। इसके साथ ही उनसे अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा 23 जनवरी को मध्यप्रदेश आएंगे और 24 जनवरी को कटनी में मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा के पास रसायन और उर्वरक मंत्रालय भी है। उन्होंने मध्यप्रदेश के किसानों की समृद्धि के लिए प्रदेश में यूरिया सहित सभी प्रकार की खादों की उपलब्धता बनाए रखने में सहयोग दिया है। इसके लिए उनको धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस वर्ष उन्होंने निरंतर सहयोग किया जिसके फलस्वरुप किसानों को खाद पहुंचाने का प्रयास किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से लगातार नए-नए मेडिकल कॉलेज खोलते हुए तेजी से आगे बढ़ रही है। इस कार्य में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने में मध्यप्रदेश देश में नम्बर वन राज्य है। शासकीय अस्पतालों को जोड़कर प्राईवेट कॉलेज को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा हे। ऐसे में हमारे दो मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा से भेंट कर उन्हें आमंत्रित किया गया। इन मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन से राज्य में 41 जिलों में मेडिकल कॉलेजों की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा से की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं उर्वरक मंत्री श्री जे.पी. नड्डा से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा को पुष्प-गुच्छ और शॉल ओढ़ाकर, भगवान वेंकटेश्वर तिरुपति महाराज की प्रतिकृति भेंट की। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के कारीगरों द्वारा उन्नत हस्तशिल्प से प्रतिकृति को तैयार किया गया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button